इस से ITR कैसे File करते हैं? (Simple Guide for Salaried People)
अगर आप job करते हैं और हर साल ITR file करते हैं (या करने वाले हैं), तो आपने Form 16 का नाम ज़रूर सुना होगा।
लेकिन confusion यही रहता है:
- Form 16 होता क्या है?
- ये कौन देता है?
- क्या सिर्फ Form 16 से ITR file हो सकता है?
- गलती कहाँ होती है?
“हर साल लाखों salaried लोग सिर्फ Form 16 पर भरोसा करके ITR file करते हैं — और बाद में notice या refund delay face करते हैं।”
आइए इसे बिल्कुल सरल भाषा में समझाता हूँ
बिल्कुल सरल भाषा में Old vs New Tax Regime 2025 – कौन-सा Choose करें?
Form 16 है क्या?
Form 16 एक salary certificate होता है, जो employer आपको financial year खत्म होने के बाद देता है।
इसमें यह details होती हैं:
- आपको साल भर में कितनी salary मिली।
- कितनी tax-free allowances थीं।
- कितना TDS काटा गया।
- कौन-सी deductions (80C, 80D आदि) apply हुईं।
सरल शब्दों में:
Form 16 = Salary + Tax + TDS का official proof होता है।
कौन देता है Form 16 ?
Form 16 हमेशा आपका Employer या Company देती है, क्योंकि salary से tax (TDS) काटने और government को जमा करने की responsibility employer की होती है।
यह form सिर्फ salaried employees के लिए होता है।
अगर आप job नहीं करते या आपकी income salary के अलावा किसी और source से है, तो Form 16 apply नहीं होता।
आमतौर पर employer को 15 June तक Form 16 provide करना होता है, ताकि employee समय पर ITR file कर सके।
अगर किसी employee की salary से पूरे financial year में TDS नहीं कटा, तो employer पर Form 16 देने की legal obligation नहीं होती, क्योंकि Form 16 का main purpose TDS details देना होता है।
सरल शब्दों में:
जहाँ TDS कटा है, वहाँ Form 16 मिलेगा;
जहाँ TDS नहीं कटा, वहाँ Form 16 जरूरी नहीं है।
कितने Parts होते हैं Form 16 के ?
Form 16 दो parts में divide होता है — Part A और Part B
दोनों parts मिलकर आपकी पूरी salary और tax picture दिखाते हैं।
Part A – TDS Summary (Official Tax Record)
Form 16 का Part A government records से directly linked होता है।
इसका मतलब है कि इसमें दिया गया data Income Tax Department के पास already available रहता है।
Part A में ये details होती हैं:
- Employer का PAN और TAN
- Employee का PAN
- पूरे साल में salary से कितना TDS काटा गया
- TDS किस date को government को जमा किया गया
यह सारी information Form 26AS से match होनी चाहिए।
अगर match नहीं होती, तो ITR processing में delay या notice आ सकता है।
सरल शब्दों में:
Part A यह proof होता है कि आपकी salary से tax कटा और government को जमा किया गया है।
Part B – Salary Breakup & Deductions (Most Important Part)
Form 16 का Part B सबसे important section माना जाता है, क्योंकि ITR filing इसी के आधार पर होती है।
Part B में salary की complete calculation दी होती है:
- Basic Salary
- HRA और अन्य allowances
- Gross Salary
- Standard Deduction ₹50,000
- Chapter VI-A deductions जैसे:
- 80C (LIC, PPF, ELSS आदि)
- 80D (Health Insurance)
- 80G (Donations)
- Net Taxable Income
- Total tax calculation
जब आप ITR file करते हैं, तो Part B को line-by-line follow किया जाता है।
सरल शब्दों में:
Part B आपको यह समझाता है कि
आपकी salary कितनी है, tax कैसे calculate हुआ और final tax कितना बनता है।
Important Tip
Part A = TDS proof
Part B = Tax calculation guide
ITR file करते समय Part B सबसे ज्यादा use होता है,
लेकिन Part A का data Form 26AS से match होना बहुत जरूरी है।
Form 16 क्यों जरूरी होता है?
Form 16 सिर्फ एक document नहीं है, बल्कि salary income और tax compliance का complete proof होता है।
ITR filing से लेकर loan और visa तक, इसकी importance हर जगह दिखाई देती है।
1. Salary Income आसानी से Declare होती है
Form 16 में आपकी पूरी salary breakup already calculated होती है —
Basic, HRA, allowances, deductions सब clear लिखा होता है।
इसलिए ITR file करते समय:
- Guesswork नहीं करना पड़ता है।
- Salary figure गलत डालने का risk नहीं रहता है।
2. TDS Details Automatically Match हो जाती हैं
Form 16 का data Form 26AS और AIS से linked होता है।
इसका मतलब:
Employer ने जितना TDS काटा है
उतना tax government के records में भी show होता है
इससे:
- ITR processing fast होती है
- Notice या mismatch का chance कम हो जाता है
3. Tax Calculation Simple हो जाता है
Form 16 में:
- Tax already calculate किया हुआ होता है
- Slab-wise tax, cess और rebate clearly mentioned होता है
आप उसी calculation को follow करके:
- Easily ITR file कर सकते हैं
- Extra tax या short payment से बच सकते हैं
4. Refund Claim करने में Help मिलती है
अगर आपकी salary से:
- ज्यादा TDS कट गया है
- या आपने deductions बाद में claim किए हैं
तो Form 16 के basis पर:
- Correct refund claim किया जा सकता है
- Refund delay होने का risk कम हो जाता है
5. Loan / Visa के लिए Strong Income Proof बनता है
Banks और embassies Form 16 को:
- Authentic income proof मानती हैं
Home loan, personal loan, car loan या visa application मेंForm 16 आपकी financial credibility को strong बनाता है।
क्या सिर्फ Form 16 से ITR File हो सकता है?
नहीं, हमेशा नहीं।
Form 16 आपकी salary income का complete summary देता है, लेकिन इसमें salary के अलावा वाली income शामिल नहीं होती — जैसे bank interest (FD/Savings), shares या mutual funds से capital gains, crypto income या rental income।
इसलिए सही ITR file करने के लिए Form 16 के साथ-साथ AIS और Form 26AS भी जरूर check करना चाहिए, ताकि कोई income miss न हो और future में notice का risk न रहे।
Form 16 से ITR कैसे File करें? (Step-by-Step)
Step 1: Documents Ready करें
- Form 16
- PAN & Aadhaar
- Bank account details
- AIS / Form 26AS
Step 2: सही ITR Form चुनें
Only salary + one house + interest → ITR-1
Salary + capital gains / multiple house → ITR-2
Detailed guide के लिए:
Step 3: Income Tax Portal Login
- incometax.gov.in पर login करें
- “File ITR” option चुनें
Step 4: Salary Details Fill करें
Form 16 (Part B) से:
- Gross Salary
- Standard Deduction
- Allowances
- Net taxable salary
Portal में ये details अक्सर pre-filled होती हैं, फिर भी cross-check जरूर करें।
Step 5: TDS Details Verify करें
Form 16 (Part A) से:
- Employer TDS amount
- TAN details
इसे Form 26AS / AIS से match करना बहुत जरूरी है।
Step 6: Deductions Add करें
Form 16 में mentioned deductions add करें:
- 80C (LIC, PPF, ELSS)
- 80D (Health Insurance)
- 80G (Donations)
Step 7: Tax Calculate & Submit
- Tax payable / refund check करें
- Return submit करें
- Aadhaar OTP / Net banking से E-verify करें
Form 16 से जुड़ी Common Mistakes जो ज़्यादातर लोग करते हैं
अक्सर लोग सोचते हैं कि Form 16 मिल गया मतलब ITR बस वही देखकर file हो जाएगी — यहीं से problems शुरू होती हैं।
बहुत से taxpayers:
- सिर्फ Form 16 पर depend कर लेते हैं और
- Bank interest (FD / savings) को छोटी income समझकर ignore कर देते हैं।
- AIS या Form 26AS check ही नहीं करते।
- Salary की गलत figure manually enter कर देते हैं।
- बिना compare किए Old या New Tax Regime चुन लेते हैं।
इन छोटी-सी लगने वाली गलतियों की वजह से:
- Refund late हो जाता है।
- Return defective (Section 139(9)) हो सकती है।
- या फिर गलत tax pay करना पड़ सकता है।
Form 16 एक base है, पूरा ITR नहीं।
Safe filing के लिए हमेशा Form 16 + AIS + 26AS तीनों को मिलाकर check करें।
Real-Life Example
हमारे एक salaried client ने सिर्फ Form 16 use करके ITR file तो कर दिया।
लेकिन उन्होंने FD interest declare नहीं किया था ।
Result:
Refund hold हो गया और
Later revised return file करनी पड़ी
सरल शब्दों में
Form 16 salaried employees के लिए ITR filing का backbone है,
लेकिन accurate return के लिए AIS और other incomes को भी include करना जरूरी है।
Need Help?
“गलत ITR form या income miss करने की गलती ₹10,000–₹50,000 तक extra tax cost करा सकती है — इसलिए filing से पहले consult करना smart move है।”
हमसे से free consultation ले सकते हैं।
Contact:
WhatsApp / Call: 7898860859, 939636991
Email: Dwarikadhishtaxconsultancy@gmail.com

